महासमुन्द

जिपं प्रथम चरण में देवकी दीवान, मोक्ष प्रधान, प्रमोद सागर, कुमारी भास्कर, मोंगरा पटेल ने जीत दर्ज की
19-Feb-2025 3:22 PM
जिपं प्रथम चरण में देवकी दीवान, मोक्ष प्रधान, प्रमोद सागर, कुमारी भास्कर, मोंगरा पटेल ने जीत दर्ज की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 फरवरी।
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के बसना एवं सरायपाली विकासखण्ड में सोमवार 17 फरवरी को प्रथम चरण का मतदान बिना किसी अवरोध के कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान केन्द्रों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान कर अपनी भागादारी निभाई। इसके बाद मतगणना में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से देवकी दीवान, क्षेत्र क्रमांक 12 से मोक्ष प्रधान, क्रमांक 13 प्रमोद सागर, क्रमांक 14 कुमारी भास्कर और क्षेत्र क्रमांक 15 से मोंगरा पटेल ने जीत दर्ज की है। 

प्रथम चरण में बसना और सरायपाली में 17 फरवरी को कुल 83.80 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पुरुष 57 हजार 367 मतलब 82.31 प्रतिशत व महिला मतदाता 59 हजार 149 मतलब 82.85 प्रतिशत ने मतदान किया। 

इस तरह त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के बसना एवं सरायपाली विकासखंड में प्रथम चरण का मतदान कड़ी  सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। दोनों ब्लॉकों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के  इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
 


अन्य पोस्ट