महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18फरवरी। बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत खटखटी में कल पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद शाम 6 बजे अचानक पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी गई। इससे अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। आनन फानन में उन्हें बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। आज सुबह खबर लिखे जाने तक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
मालूम हो कि बसना व सरायपाली ब्लॉक में कुल 483 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। पहले चरण के मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन भी कानून व्यवस्था में जुटी रही। दो दिन पहले से ही 19 पेटोलिंग और 8 बटालियन के जवान ग्रामीण बसना व सरायपाली ब्लॉक में कुल 483 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। पहले चरण के मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन भी कानून व्यवस्था में जुटी रही। दो दिन पहले से ही 19 पेट्रोलिंग और 8 बटालियन के जवान ग्रामीण इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न बन सके।
इसमें सरायपाली में कुल 250 पुलिस के जवान और बसना में 280 जवान की ड्यूटी लगाई थी। इस तरह कुल 500 से ज्यादा पुलिस बल लगाए गए थे। प्रत्येक केन्द्र में 1 जवान और एक कोटवार तैनात किए गए थे। संवेदनशील मतदान केन्द्रों में दो जवानों की ड्यूटी लगी थी। देवरी मतदान केन्द्र में मतदान खत्म होने के बाद 300 लोग कतार में लगे हुए थे। यहां रात 8 बजे तक मतदान हुआ।