महासमुन्द
महासमुंद, 17 फरवरी। बसना अंचल की स्कूलों में बीईओ व बीआरसीसी पूर्णानंद मिश्रा के मार्गदर्शन में स्मार्ट टीवी प्रोजेक्टर व लैपटॉप आदि के माध्यम से अध्ययन-अध्यापन के अभिनव तरीकों को जानने, समझने के लिए पीएमश्री मोदी की परीक्षा पे चर्चा अंतर्गत प्रदर्शन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान आने वाले तनाव से बचने अवगत कराया।
बीईओ श्री डहरिया ने कहा है कि यह कार्यक्रम सभी के लिये लाभकारी होगा। पूर्णानंद मिश्रा ने बताया बसना ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रेमचंद साव ने परीक्षा पे चर्चा का प्रसारण पश्चात अरेकेल के विद्यार्थियों को बताया कि यह कार्यक्रम उन्हें आगे की परीक्षाओं के बेहतर नतीजों के लिये श्रेष्ठ रहेगा।
कार्यक्रम में ग्राम अरेकेल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहका, प्राथमिक शाला करनापाली, पीएमश्री प्राथमिक शाला चनाट, पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला, हायर सेकेण्डरी स्कूल कुडेकेल, दुलारपाली, केजीबीव्ही बंसुला, कन्या शाला बसना, प्राथमिक शाला संकरी, समेत पूरे ब्लॉक परीक्षा पे चर्चा का प्रसारण किया गया।