महासमुन्द

वजन त्यौहार: पौष्टिक भोजन की जानकारी दी
17-Feb-2025 2:45 PM
वजन त्यौहार: पौष्टिक भोजन की जानकारी दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 फरवरी।
सुभाष नगर एक शहरी परियोजना में पोषण माह के तहत कल वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक एवं सीडीपीओ ने वार्डवासियों को जानकारी दी कि आंगनबाड़ी में पलक अपने बच्चों का वजन अवश्य कराएं। इस दौरान पौष्टिक भोजन की जानकारी दी गई। रेडी टू ईट से बने पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। वजन त्यौहार कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को तिलक लगाकर किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद पवन पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग सीडीपीओ शैल नाविक, सुपरवाइजर रितु रानी सिन्हा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा ठाकुर, कोमिन झुल्पे, ममता सलवानी, बिमला सोनी, वार्ड मितानिन ममता पटेल, सरस्वती सोनवानी,अनीता पटेल, राधा धीवर, पुष्पा मानिकपुरी, सुकांति जगत, चंचल जगत, पद्मिनी साहू, पवन सिन्हा सहित वार्डवासी उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट