महासमुन्द

वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 18 को
13-Feb-2025 4:19 PM
वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 18 को

महासमुंद, 13 फरवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के बी.ए. तृतीय वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की (भूगोल) विषय के  नियमित, भूतपूर्व एवं अमहाविद्यालयीन छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 18 फरवरी.2024 को समय-सुबह 10:00 से 01:00 बजे तक विज्ञान भवन मचेवा में आयोजित होगी। उक्त परीक्षा में नियमित / भूतपूर्व एवं अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।

समस्त परीक्षार्थी प्रायोगिक फाईल व कम्पास बॉक्स के साथ उक्त परीक्षा दिवस को प्रात: 09:30 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें। प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित होने पर छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे । डॉ. दिलीप कुमार बढ़ई विभागाध्यक्ष भूगोल ने यह जानकारी प्रदान की ।
 


अन्य पोस्ट