महासमुन्द

वाहन की ठोकर से बाईक सवार की मौत
13-Feb-2025 3:52 PM
वाहन की ठोकर से बाईक सवार की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 13 फरवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम बैतारी के पास एक विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक मोटरसायकल को टक्कर मार दी, जिससे बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार भक्तचरण प्रधान निवासी ग्राम बालसी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 11 फरवरी को लगभग दोपहर 1.30 बजे उसके पास फोन आया कि उसके बहन दामाद रामकृष्ण प्रधान का गणपति टाटा मोटर्स के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 रोड़ बैतारी के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब वहां जाकर देखा तो रामकृष्ण सडक़ पर एक्सीडेंट हालत में पड़ा था व मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हालत में था।

रामकृष्ण के मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 जीवाय 2437 को सामने विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारा गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

उसे एंबुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट