महासमुन्द

कंटेनर गाड़ी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
12-Feb-2025 2:52 PM
 कंटेनर गाड़ी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12 फरवरी। पिथौरा से महासमुंद आ रही एक कंटेनर में एन एच 53 पर कसीबाहरा के पास अचानक आग लग गई।

 जिससे कंटेनर चालक हल्का सा झुलस और आग लगने के बाद उसने किसी तरह कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची।

पिथौरा टीआई उमेश वर्मा ने बताया कि घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा भेजा गया है।

 कंटेनर पिथौरा से बारदाना लेकर महासमुंद जा रही थी कि कसीबाहरा के पास अचानक आग लग गयी। आग का कारण अज्ञात है। कंटेनर का अगला हिस्सा जल गया है। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गयी है।


अन्य पोस्ट