महासमुन्द

पति, दूसरी पत्नी, सास ने की मारपीट, केस दर्ज
11-Feb-2025 3:40 PM
पति, दूसरी पत्नी, सास ने की मारपीट, केस दर्ज

महासमुंद, 12 फरवरी। तुमगांव में एक महिला से उसके पति, पति की दूसरी पत्नी और सास द्वारा मिलकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 पुलिस के अनुसार तुमगांव नगर के वार्ड 2 निवासी रेखा बाई 7 फरवरी को रात 8.30 बजे बच्चों के साथ खाना खा रही थी, तभी उसकी सास लक्ष्मी ने गाली गलौज करते हुए विवाद किया। उसकी सास ने यहां घर में बैठे-बैठे खा रही है कहकर उससे गाली गलौज किया। इसके जवाब पर रेखा ने इस जायदाद पर मेरा भी हक है बोली तो उसी बात पर रेखा का पति, उसकेिित की दूसरी पत्नी चित्ररेखा और सास तीनों ने एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ- मुक्के से मारपीट की।


अन्य पोस्ट