महासमुन्द
सामने जा रही कार को कंटेनर ने टक्कर मारी
10-Feb-2025 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद 10 फरवरी। पिथौरा थाना अंतर्गत गोपालपुर चौक के पास एक कंटेनर ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
ग्राम छिबर्रा निवासी धनंजय पटेल 8 फरवरी को अपने कार एमजी हेक्टर से सांकरा से पिथौरा आ रहा था। इसी दौरान रात करीबन 10.30 बजे गोपालपुर चौक डोंगरीपाली के पास पीछे की ओर से आ रही कंटेनर के चालक ने अपने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए लाकर धनंजय के कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसके कार के बाएं साईड के बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे