महासमुन्द
टायर फटा, बाराती पिकअप पलटी, 2 मौतें
08-Feb-2025 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 फरवरी। जिले के ग्राम बरभाठा पटेवा से बारात लेकर ओडिशा गई पिकअप बीती रात वापस आते समय टायर फटने से नरतोरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 4-5 लोग घायल बताये जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद तत्काल 112 व पटेवा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव भिजवाया। मृतकों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पटेवा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे