महासमुन्द

महासमुंद पालिका स्तर पर भी भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र
07-Feb-2025 3:08 PM
महासमुंद पालिका स्तर पर भी भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

कहा-अध्यक्ष रहते डॉ. चोपड़ा का काम अब भी लोगों के दिलोदिमाग में   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर पर घोषणा पत्र जारी करने के बाद नगर पालिका महासमुंद स्तर पर भी स्थानीय समस्याओं एवं मांगों को लेकर भाजपा ने अपना वचन पत्र जारी किया है। कल एक प्रेस वार्ता में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में डा. विमल चोपड़ा अध्यक्ष ने नगरपालिका अध्यक्ष रहते शहर विकास को लेकर अनेक कार्य किए जो आज भी लोगों के दिलों दिमाग में  अंकित है। महानदी से महासमुंद तक पानी का भगीरथ प्रयास भी डा.विमल चोपड़ा ने ही किया था। शंकराचार्य भवन, टाउन हाल, संजय कानन, गुरू गोविंद सिंह उद्यान, रविदास उद्यान, डा. सुशील सेमुअल उद्यान, ढीढी उद्यान, संजय कानन में टॉय ट्रेन आदि की व्यवस्था की। वहीं नगर पालिका के 55 कर्मचारियों का नियुक्तिकरण एवं आंगन बाड़ी केन्द्रों में 50 महिलाओं की भर्ती की। गरीब लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने का प्रयास अपनी जान की बाजी लगाकर की। कहा कि इस बार भी आगामी 5 वर्षों के लिए एक विकास की दृष्टि को लेकर हमने एक वचन पत्र जारी किया है जिसमें निम्न बातों को पूर्ण करने का वचन हमने दिया है।

इसमें नगर में 24 घण्टे पानी की सुविधा, गोकुल नगर की स्थापना, रिंग रोड निर्माण, नगर निगम की स्थापना, नया बस स्टैण्ड का निर्माण, सब्जी बाजार का विस्तार एवं पानी निकासी की उत्तम व्यवस्था, नहर लिंक रोड का निर्माण, नयापारा क्षेत्र में खेल मैदान, मच्छर मुक्त शहर हेतु प्रयास, मिशन क्लीन सिटी में काम करने वालों को साप्ताहिक अवकाश, सितली नाला की सफाई व उसका सौंदर्गीकरण, श्रमिक क्षेत्रों में रियायती भोजन शाला की स्थापना, सेन्ट्रल लाइब्रेरी नालंदा परिसर का उन्नयन, महिला बाजार की स्थापना, समस्त उद्यानों का पुनर्निमाण, रेलवे लाइन के विस्थापितों के लिए मकान, शंकर नगर और दलदली रोड पर, रेलवे लाइन पर ब्रिज की व्यवस्था, झुग्गी झोपड़ी निवासियों को पट्टा, कलेक्टर मौहारी भांठा होते हुए रायपुर रोड निर्माण शामिल हैं। 
 


अन्य पोस्ट