महासमुन्द

बागी कांग्रेस कार्यकर्ता निष्कासित
07-Feb-2025 2:10 PM
बागी कांग्रेस कार्यकर्ता निष्कासित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सरायपाली शहर के सेवाशंकर पाणिग्राही ने कल पार्टी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य को इस्तीफा सौंप दिया। श्री पाणिग्राही की पत्नी सरोजिनी पाणिग्राही पार्षद पद हेतु निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।  निष्कासित किए जाने वालों में पूर्व पार्षद हरदीप सिंह रैना पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। जमील हुसैन, शंभू चौहान, आफताब हुसैन को पार्टी विरोधी कार्य करने पर निष्कासित किया गया है। जमीन हुसैन का कहना है कि वर्षों से वे किसी पार्टी से सम्बद्ध नहीं है। किस आधार पर उन्हें निष्कासित किया गया, समझ से परे है।


अन्य पोस्ट