महासमुन्द

पिथौरा नपं: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
05-Feb-2025 3:04 PM
पिथौरा नपं: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

  पिथौरा, 5 फरवरी। पिथौरा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के सीधे मुकाबले में चुनाव प्रचार ने अब जोर पकड़ लिया है। भाजपा प्रत्याशी देवसिंह निषाद एवं कांग्रेस प्रत्याशी आत्माराम यादव दोनों ही लगातार जनसम्पर्क में लगे हैं। नगर सरकार के लिए अब तक कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इस चुनाव मे खास बात यह है कि़ कांग्रेस प्रत्याशी अपने में जिन कार्यों को उपलब्धि बता रही है, उन्हीं कार्यों को भाजपा प्रताश अभिशाप बता कर उसे जनता कि़ मर्जी के अनुकूल सुधांरने का वायदा कर रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा प्रत्यासी देवसिंह निशाद पूरे शहर में धुंआधार दौरा कर रहे हंै। भाजपा की ओर से संगठन के प्रमुख शंकर अग्रवाल, प्रेमशंकर पटेल सहित भाजपा के सभी दिग्गज दिन-रात जुट कर अपने प्रत्याशी को जिताने प्रचार प्रसार करते दिख रहे हंै, वहीं कांग्रेस की ओर से खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुकेश यादव पूरे दल-बल के साथ चुनाव में जीत दर्ज करने गोटी बिठाने में जुटे हैं। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक दूसरे पर छींटाकसी एवं आरोप प्रत्यारोप भी करते दिख रहे हंै।

   फ्लैक्स व पार्टी झंडों से सजा नगर

नगर के सभी वार्डों में अब चुनावी माहौल दिखने लगा है। प्रत्याशियों के समर्थकों के घर फ्लैक्स-पोस्टर एवं झंडों से सज चुके हैं। इन्हें देख कर ही आभास होने लगा है कि चुनाव हो रहा है।

   दोनों प्रत्याशियों के मुद्दे उलट-पलट

 अध्यक्ष पद के निर्वाचन में दोनों ही राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए जी-तोड़ कोशिशें कर रही है। दोनों प्रत्याशियों के मुद्दे एक से है, परन्तु एक दूसरे के उलट है। कांग्रेस प्रत्याशी गौरव पथ एवं पेयजल पाइप विस्तार जैसे कार्यों को विकास बता कर वोट मांग रही है, जबकि भाजपा इन्हीं दोनों मामलों में नागरिकों को याद दिला रही है कि गौरव पथ का जानबूझ कर गलत प्राक्कलन बना कर इसके मार्ग के रहवासियों को परेशान कर उनका व्यापार चौपट कर उन्हें सडक़ पर ला दिया।  भाजपा की नगर सरकार बनने पर इसे जनता की इच्छा के अनुरूप सुधारने का वायदा कर रही है। इसके अलावा भाजपा नगर जनों को यह भी याद दिला रही है कि पेयजल विस्तार के नाम पर किस तरह निम्न मध्यम वर्ग से हजारों रुपये वसूले गए। जिससे ये वर्ग आज भी कर्ज में दबे हैं।भाजपा द्वारा उसकी सरकार बनने पर नि:शुल्क नल कनेक्शन देने एवं घोषणा की है। बहरहाल, इस बार नगर पंचायत चुनाव कुछ मुद्दों को लेकर हो रहा है। अब देखना यह है कि नगर के मतदाता दोनों दलों के मुद्दों में किसके मुद्दों पर मुहर लगाएगी।

15 में से 14 वार्डों में सीधी टक्कर, एक में त्रिकोणीय

  इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में चुनावी मैदान में उतरने के लिए लोगो ने दिलचस्पी नही दिखाई लिहाजा नगर के कुल 15 वार्डो में भाजपा कांग्रेस में सीधी टक्कर है। मात्र वार्ड नं 14 में ही त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। इतने कम प्रत्याशी पिथौरा नगर पंचायत गठन के बाद इस चुनाव में पहली बार देखे गए हैं।

 जो कि मतदाताओं के निकाय चुनाव के प्रति उदासीनता को दिखाता है।


अन्य पोस्ट