महासमुन्द
महासमुंद, 5 फरवरी। रेल प्रशासन ने आज से दो दिनों के लिये पुशपुल लोकल को रद्द कर दिया है। गुरुवार 6 फरवरी को रायपुर से चलकर जूनागढ़ गुजरात जाने के लिए शुरू की जाएगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार मंगलवार को जूनागढ़ से चलकर प्रात: 10 साढ़े 10 बजे रायपुर पहुंची। जहां उसे आज व कल के लिये रद्द किये जाने की जानकारी मिली है।
सूत्रों से पूछने पर बताया कि उधर रायपुर तरफ कहीं काम चलने के कारण इसे लोकल को रद्द किया गया है। बहरहाल रेलवे में लोकल पैसेंजर को कोई भरोसा नहीं कब किस ट्रेन का संचालन रद्द कर दे।
कुल मिलाकर लोकल रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सर्वाधिक मशक्कत करनी पड़ती है। क्योंकि रायपुर-विशाखापट्टनम रूट में एक्सप्रेस गाडिय़ों का संचालन अधिक हो रहा है। इसमें कई गाडिय़ां सुपरफास्ट शामिल है।
बहरहाल, जूनागढ़-रायपुर व रायपुर-जूनागढ़ पुशपुल लोकल का दो दिन के लिये रद्द किये जाने से यात्रियों की तकलीफें बढ़ी है।