महासमुन्द

सशिम में बसंत पंचमी पर पट्टी पूजन
04-Feb-2025 3:09 PM
सशिम में बसंत पंचमी पर पट्टी पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 4 फरवरी। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर पट्टी पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में कोई 25 बच्चों का पट्टी पूजन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती तेज कुमारी भोई ( पालक) थी एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सविता डे  (शहीद भगत सिंह शिक्षण समिति पिथौरा समिति सदस्य एवं सेवानिवृत्ति शिक्षिका)रही। विशेष अतिथि देव सिंह साहू(पालक समिति सदस्य) उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित पालकों को संबोधित करते हुए समिति सदस्य  सविता डे ने विद्या आरंभ संस्कार का महत्व तथा बसंत पंचमी के विषय में अपने विचार रखे और पालकों को सरस्वती शिशु मंदिर में प्रवेश के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विद्या आरंभ संस्कार शुरू किया गया जिसमें 21 बार गायत्री मंत्र का जाप कर यज्ञ प्रारंभ किया गया तथा बच्चों के जिव्हा पर ऊॅं. लिखकर पट्टी पूजन कर विद्या आरंभ संस्कार  किया गया । यज्ञ में आचार्य परिवार से पूनम अग्रवाल एवं उनके पति मोनू अग्रवाल पालक परिवार से वेदराम निषाद एवं उनकी धर्मपत्नी उमेश्वरी निषाद पालक समिति सदस्य से देव सिंह साहू एवं उनकी पत्नी यज्ञ में बैठे थे।


अन्य पोस्ट