महासमुन्द

मंदिर स्थापत्य और मूर्ति कला संरक्षण के तकनीक से अवगत हुए विद्यार्थी
02-Feb-2025 4:37 PM
मंदिर स्थापत्य और मूर्ति कला संरक्षण के तकनीक से  अवगत हुए विद्यार्थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 फरवरी।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विद्यार्थी नागेश साहू, सोमनाथ साहू, एमए चतुर्थ सेमेस्टर, ऋतिक पहाडिय़ा एमए द्वितीय सेमेस्टर इतिहास ने संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता की। 

डॉ.रीता पांडेय विभागाध्यक्ष इतिहास ने जानकारी दी है कि मध्य छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक धरोहर एवं उनका संरक्षण विषय पर दिनांक 27 से 31 जनवरी तक संचालनालय संस्कृति विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में विभिन्नमहाविद्यालय के 60  प्रतिभागियों का चयन किया गया था। जिसमें महाविद्यालय के इतिहास विभाग के तीन प्रतिभागियों का चयन हुआ था।

कार्यशाला का आयोजन आवासीय एवं नि:शुल्क था। कार्यशाला में सहभागी रहे छात्र नागेश, सोमनाथ एवं रितिक ने बताया कि कार्यशाला में मध्य छत्तीसगढ़ के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत, मंदिर, स्थापत्य एमूर्ति कला के संरक्षण, तकनीक,सांस्कृतिक विरासत के जोखिम का मूल्यांकन, आपातकालीन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का शैक्षणिक अध्यापन एवं अवलोकन कराया गया एवं कार्यशाला के अंतिम दिन पुरातात्विक स्थल रीवा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कार्यशाला में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्राचार्य करुणा दुबे डॉ.मालती तिवारी, मनीराम धीवर,अजय कुमार राजा, डा. ईपी चेलक, डा. दुर्गावती भारतीय, मृणाली चंद्राकर ने शुभकामनाएं दी हैं। 
 


अन्य पोस्ट