महासमुन्द
महासमुंद, 31 जनवरी। ग्राम सलडीह के हाईस्कूल में दसवीं के एक छात्र के साथ समिति अध्यक्ष, चपरासी समेत 4 लोगों के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र की रिपोर्ट पर सांकरा थाने में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सलडीह निवासी व हाई स्कूल सलडीह में पढऩे वाले कक्षा 10वीं के एक छात्र को प्रार्थना के बाद स्कूल समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश प्रधान एवं गांव के रमेश प्रधान ने बुलाकर कर कहा कि तुम नशा करके स्कूल आते हो। उनके ऐसा कहने पर छात्र ने कहा कि मंैने नशा नहीं किया है। यह सुनकर आरोपी रमेश प्रधान ने गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर दी। इसके अलावा वहां पर उपस्थित देवार्चन प्रधान एवं स्कूल चपरासी गणेश बंछोर द्वारा भी मारपीट किया गया।
पुलिस ने बताया कि मारपीट करने से छात्र के नाक से खून निकलने लगा। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 115-2, 296, 3-5 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।