महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 जनवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रीता पांडेय के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत सभी अधिकारी कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत के लिए संकल्प एवं शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो, डा. आर के अग्रवाल, सी खलको, डा. ई पी चेलक, मनीराम धीवर, डॉ दुर्गावती भारतीय, अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो पुरुष इकाई, प्रदीप कन्हेर एन सी सी अधिकारी, राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो महिला इकाई, मनबोध चौहान, मनीषा प्रधान, मुकेश साहू, डा. जीवन चंद्राकर, डा. गरिमा चंद्राकर, मृणाली चंद्राकर, शिवानी तावेरकर, केशर कश्यप, बी एल साहू, राकेश जांगड़े, उदयन भारती, प्रकाशमणि साहू, रोहित ढीमर, मुकेश पेंदरिया सहित छात्र छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित थे।