महासमुन्द

501 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली
31-Jan-2025 2:43 PM
501 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 31जनवरी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महासमुंद द्वारा कल राष्ट्रभक्ति, एकता और युवा चेतना को समर्पित 501 फीट लंबी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।  इस अवसर पर अतिथियों ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति,सेवा और समर्पण की भावना को प्रबल करने का संदेश दिया। आयोजन में मुख्य अतिथि रितेश गोलछा उपस्थित थे। 

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को इसकी शान बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अखिलेश लूनिया विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक, सुनील पाटिल ने भी अपने विचार रखे। वक्ता शिवशंकर प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। यह हमारे स्वाभिमान की यात्रा है। यात्रा लोहिया चौक से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: लोहिया चौक पहुंची। 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रांत कार्यवाह घनश्याम सोनी, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक ललित कुमार साहू, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भीखम ध्रुव, नगर कार्यालय मंत्री अशवंत भाई, आदित्य साहू, आर्यन तारक, सृजन, रंजन कुमार सेन, सिद्धार्थ, राहुल आदि के अलावा विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता गुलाब ठाकुर, कुुम्भज चंद्राकर, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 


अन्य पोस्ट