महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 30 जनवरी। नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के बाद अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए इक्का-दुक्का छोड़ कर आमने-सामने भाजपा एवं कांग्रेस में ही मुकाबला होना माना जा रहा है।
मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही दलों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भारी भीड़ के साथ अध्यक्ष सहित नगर के पूरे 15 वार्डों के प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किये।
मंगलवार को पिथौरा नगर के मुख्य मार्ग पर कमल एवं पंजा छाप के झंडा एवं टोपियों से सजे हजारों लोग जुलूस की शक्ल में दिखाई देते रहे। दोनों ही दलों ने स्थानीय एसडीएम कार्यालय में नामांकन जमा करने पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार नगर में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से चार बार अध्यक्ष रहे पूर्व नगर पंचायत देवसिंह निषाद एवं निवर्तमान अध्यक्ष आत्माराम यादव, के अलावा पार्षद पद हेतु वार्ड क्र 01 से प्रफुल्ल राजपूत(का), खिरोद्र पटेल (भाजपा), वार्ड 2 से टेकलाल साहू(कॉ) ललित डड़सेना (भाजपा), वार्ड 03 से नवनीत निषाद(कॉ) पुष्पकांत पटेल(भाजपा) वार्ड 4. लोकेश ध्रुव.(का)- मन्नू लाल ठाकुर (भाजपा), वार्ड 5.से सोहन जगत (का). - प्रेम राज रोतिया (भाजपा),वार्ड 6 से. हुमन प्रसाद डड़़सेना (का)- संदीप सेन (भाजपा) वार्ड 7. सुनीता पाण्डेय (कॉ) शिल्पा सोनी सोनी (भाजपा) वार्ड 8. हेमलता निषाद (का) - पिलाबाई निषाद (भाजपा)वार्ड 9. राकेश दीक्षित (का) - संतोष कुमार इड़सेना(भाजपा) वार्ड10 से. रेखा राजू सिन्हा (का) एवम - ज्योति सिन्हा (भाजपा), वार्ड11से. अनामिका विकास शर्मा (का)- सरला बंसल (भाजपा), वार्ड12. राम कुंवर सिन्हा(का)- भुनेश्वरी पटेल (भाजपा) वार्ड13. पंचराम यादव (का)- वीरेंद्र तिवारी(भाजपा), वार्ड14. से आशु अग्रवाल (का)- सुरजीत सिंग (भाजपा) सहित वार्ड 15. से थानूराम.(का) - एवम कौशलदास मानिकपुरी (भाजपा) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।