महासमुन्द

बड़े पेड़ों के ट्रांसप्लांट के लिए पाणीग्रही को सम्मान
29-Jan-2025 3:05 PM
बड़े पेड़ों के ट्रांसप्लांट के लिए पाणीग्रही को सम्मान

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

महासमुंद, 29 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही पर्यावरण संरक्षण हेतु मंत्री के हाथों सम्मानित हुए हैं। उन्हें ग्राम बेलसोंडा स्थित बड़े वृक्षों के सफ ल ट्रांसप्लांट के लिये यह सम्मान मिला है। उनका यह काम राज्य भर में पेड़ों के ट्रांसप्लांट के लिए मॉडल बना हुआ है। अत: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग में काटे जाने वाले 25 बड़े पेड़ों को जड़ समेत उखाडक़र एक गार्डन एवम हाथी कैंप में ट्रांसप्लांट किया गया था। जिसमें से मात्र एक वृक्ष सरवाइव नहीं कर पाया। बाकी 24 वृक्ष हरे भरे हो चुके हैं। ये बातें वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने मुख्य अतिथि को अवगत करते हुए बताया कि इस काम में प्लाङ्क्षनंग से लेकर ट्रांसप्लांट तक डॉ पाणिग्राही की उत्कृष्ठ भूमिका रही।      

डॉ पाणिग्राही ने बताया कि महासमुंद में बड़े वृक्षों के ट्रांसप्लांट को प्रदेश में मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इस सम्मान के लिए डॉ पाणिग्राही ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवम वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत का धन्यवाद ज्ञापन किया।


अन्य पोस्ट