महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 जनवरी। बागबाहरा नगर पालिका के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने दमखम के साथ नामांकन दाखिल करने पहुँचे। भाजपा ने बस स्टैंड से रैली निकाल कर पूरे 15 वार्ड प्रत्याशी के साथ विशाल रैली, बाजा-गाजा के साथ रैली मुख्य मार्ग से निकाली।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी में अध्यक्ष पद के लिए शंकर तांडी सहित वार्ड के पार्षद 1 सविता दीवान 2 नीरज दास 3 कुलेश देवांगन 4 सूर्या देवांगन 5 प्रीति महेंद्र गुप्ता 6 दिगेश्र्व ठाकुर 7 बल राम ठाकुर 8 पूजा पांडेय 9 मोहन बघेल 10 थानू राम 11 प्रेम साहू 12 श्यामा चंद्राकर 13 उदय चंदेल 14 नंदु सोनी 15 अनिता तांडी ने अपना नामांकन दाखिल किया। रेली मे प्रमुख रूप से जिला अध्यछ ऐतराम साहू , चुनी लाल साहू, चन्द्रहास चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव,मण्डल अध्यछ डिंपल , पूर्व जिला महामंत्री विवेकानंद ठाकुर,अलका चंद्राकर, नरेश चंद्राकर,दीपक यादव, भेख लाल साहू, योगेश गंडेचा, इंद्रजीत सिंह चावला, भावेश पुरोहित , ललित मिश्रा,सत्तू तांडी,दादु यादव, समीर,आदि उपस्थित थे।
वहीं कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए खिलेश्वरी बघेल ओर वार्ड 1 से एकता ठाकुर 2 देवेश साहू 3 भूषण जलछतरी 4 शैलेश साहू 5 श्रद्धा चंद्राकर 6 लोकेश दीवान 7 मनता यादव 8 मेनका साहू 9 मिथुन अमीर 10 आशा राम 11 चूमन तांडी 12 ममता सवारा 13 दीपक साहू 14 शिवा जगत 15 लक्ष्मी महानंद ने नमाकांन दाखिल किया।
कांग्रेस की ओर से विधायक द्वारिका धीश यादव, केशव चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर, पुस्पेंद्र चंद्राकर, गणेश शर्मा, नवनीत सलूजा, लखबीर , फिरोज मेमन, भूपेंद्र ठाकुर, आदि उपस्थित थे।