महासमुन्द
महासमुंद, 29 जनवरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्राम खैरझिटी में एक व्यक्ति के साथ विवाद और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर 4 लोगों के खिलाफ तुमगांव थाने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को प्रार्थी व निवासी ग्राम खैरझिटी कुंजलाल चेलक ने एफआईआर में बताया कि गांव में गणतंत्र दिवस के मौके पर हाई स्कूल खैरझिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के बाद मिठाई वितरण किया गया। जिसमें पति राम सिन्हा को मिठाई कम लाये हो कहने लगे। इसके बाद ईतवारी अपने घर में रखे मिठाई को लेकर आया। मिठाई की पुडिय़ा को प्रार्थी भी वितरण करने के लिए ले जा रहा था। तभी सरपंच पति ईतवारी राम सिन्हा ने कहा कि तुम मिठाई को क्यों ले जा रहे हो।
इस दौरान स्कूल मैदान में वाद विवाद शुरू हो गया। इसके बाद प्रार्थी के घर आने के बाद करीब 1.45 बजे ईतवारी राम सिन्हा का पुत्र मनीष सिन्हा अपने दोस्त सूरज साहू, किसलाल सिन्हा, शिवम साहू के साथ आया और कहा कि मेरे पिता को स्कूल ग्राउंड में गाली गलौज क्यों किये हो। प्रार्थी को सभी ने एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड़ से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115-2, 296-3-5, 35-2 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।