महासमुन्द
डाइट महासमुंद में विविध कार्यक्रम के साथ शपथ ग्रहण
27-Jan-2025 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 जनवरी। 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में प्राचार्य मीना पाणिग्राही के मार्गदर्शन एवं साहित्यिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन के संयोजन में विविध कार्यक्रमों के साथ शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक प्राध्यापक के सिंग, व्याख्याता उमादेवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, संतोष साहू, टेकराम सेन, कमलेश पांडेय, किरण कन्नौजे, सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, तिलोतमा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईस्वर चंद्राकर, झरना साहू, कार्यालयीन सदस्य सुनील साहू, सुक्षेण दीवान, आकांक्षा साहू, प्रदीप साहू आदि उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी टेकराम से ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे