महासमुन्द

नुक्कड़ नाटक व जनजागरुकता रैली से सडक़ सुरक्षा के लिए किया जागरूक
25-Jan-2025 3:13 PM
नुक्कड़ नाटक व जनजागरुकता रैली से  सडक़ सुरक्षा के लिए किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जनवरी।
जिला प्रशासन महासमुंद के यातायात पुलिस विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के सयुंक्त तत्वावधान में सडक़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान 17 से 23 जनवरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे एवं डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो जिला महासमुंद के मार्गदर्शन एवं अजय कुमार राजा एवं राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के नेतृत्व में  रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से सभी को यातायात पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरुकता का संदेश दिया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से यातायात जागरूकता का संदेश दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य मुख्य उद्देश्य आज की दुनिया में सडक़ और परिवहन प्रत्येक माननीय जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में एक सडक़ उपयोगकर्ता है। वर्तमान परिवहन प्रणाली ने दूरियों को कम कर दिया है लेकिन इसने दूसरी ओर जीवन के जोखिम को बढ़ा दिया है। हर साल सडक़ दुर्घटनाओं में लाखों लोगों की जान चली जाती है और करोड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। हमारा उद्देश्य वर्तमान और भावी सडक़ उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित सडक़ उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए सडक़ उपयोगकर्ताओं के लिए सडक़ सुरक्षा जानकारी प्रदान करना है और हर साल हमारी सडक़ों पर मारे गए और घायल लोगों की संख्या को कम करना है। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र ने एनएसएस विद्यार्थियों को टोपी, टी-शर्ट का वितरण किया ।

इस मौके पर नुक्कड़ नाटक में गोपी सिन्हा मनोज देवांगन विजय ब्रम्हे जनक साहू हेमराज साहू हिमांशु साहू गेमन साहू खुशबू कन्नौजे शीतल देवांगन उर्मिला साहू भूनेश्वरी कोसले वर्षा साहू रेणुका जांगड़े खुशबू कन्नौजे भुवनेश्वरी पटेल कामना मारकंडे प्रिया निराला नमिता सोनी खुशबू रात्रे देवश्री सिन्हा सोनिया साहू गोरेलाल चतुर्वेदी डीगेश महिलांग इंद्रजीत ध्रुव की सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट