महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जनवरी। कल करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के समस्त अवैधानिक कार्य औद्योगिक प्रदूषण, उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन करने मुख्यमंत्री को 8 अगस्त 2024 को जनदर्शन में दिए प्रमाणित ज्ञापन पर आदेश पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलनरत किसान मोर्चा ने दोपहर 2 बजे राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा परमाल्यार्पण कर सभा पश्चात रैली पदयात्रा कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने बताया कि अवैध करणी कृपा उद्योग के द्वारा शासकीय भूमि, काबिल कासत भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि,आदिवासी भूमि, किसानों की भूमि पर बलात कब्जा हुआ है। किसानों के पास सारे दस्तावेज हैं।
किसानों ने कहा है कि कर 30 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो किसान प्रतिदिन अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड में घुसकर आत्मदाह करेंगे. जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिलाधीश महासमुंद पुलिस अधीक्षक महासमुंद मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की होगी।
सभा रैली का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी सत्याग्रह आंदोलन कारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद,वेगेंद्र सोनवेर,लालाराम वर्मा,छन्नू साहू, बृजबिहारी साहू,श्यामूराम सेन, अशोक कश्यप दशरथ सिन्हा , नाथूराम सिन्हा,हेमसागर पटेल लीलाधर पटेल,परसराम ध्रुव,अवध साहू,करण साहू, रमेश साहू, जनकु साहू,भोला साहू ,शत्रुघ्न साहू, तोशन सिन्हा ,डेविड चंद्राकर,कुमार बरिहा, गोपाल साहू,बोधन यादव,उदय चंद्राकर, बेणीराम पटेल,अगर सिंह दीवान,धर्मेंद्र यादव, पंचराम भास्कर, राधाबाई सिन्हा, टुकेश्वरी ध्रुव, रमशिला पटेल, श्याम बाई ध्रुव,कुमारी ध्रुव, थगऩ सिन्हा,धनेश्वरी यादव, पुनाई पटेल, गणेशिया ध्रुव आदि ने किया।