महासमुन्द

आपसी विवाद में की हत्या, चोरी करते किया जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
24-Jan-2025 2:47 PM
आपसी विवाद में की हत्या, चोरी करते किया जख्मी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद , 24 जनवरी। महासमुंद पुलिस ने ग्राम बरेकेल कला में हुए हत्या व झलप में हुए हत्या के प्रयास के 2 प्रकरणों का खुलासा किया है।  शिवा यादव की हत्या व सौरभ गोयल के साथ हत्या का प्रयास करने वाला एक आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है।

 आरोपी चोरी की नीयत व आपसी विवाद के कारण हत्या व हत्या के प्रयास के घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ थाना पटेवा के दोनो अपराध धारा 331(4), 331 (5), 307, 103(1) बी.एन.एस. के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार पहले मामले में सौरभ गोयल पिता महावीर गोयल झलप के द्वारा थाना पटेवा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 15 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति  चोरी करने की नीयत से मुख्य दरवाजा का कुंडी तोडक़र घर अंदर घुस गया. प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपी अपने हाथ में रखे चाकू से प्राणघातक हमला लगातार कर प्रार्थी के दोनों हाथो में वार कर चोट पहुंचाया है।

दूसरे मामले में 19 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात पुरूष का शव ग्राम बरेकेल कला के एक मकान व खुले मैदान के पास पड़ा है, जिसके शरीर, चेहरे, सिर, गले में बहुत ज्यादा चोट का निशान है। अज्ञात शव की पूछताछ की जा रही थी  इसी दरमियान पता चला कि मृतक शिवा यादव पिता सुखराम यादव निवासी ग्राम कसहीबाहरा थाना पिथौरा जिला महासमुन्द है।

प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिवा यादव की हत्या पाया गया।  परिजन से पूछताछ करने पर बताया मृतक के पास मोटर सायकल एवं मोबाइल भी था जो घटना स्थल पर नहीं था। अज्ञात आरोपी के द्वारा मृतक की हत्या कर मोटर सायकल व मोबाइल को लेकर भाग जाना पाया गया ।

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम ने दोनों घटना स्थलों का निरीक्षण कर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा. इस दरमियान मुखबीर से सूचना मिला कि रामेश्वर सोनवानी को लगातार ग्राम झलप क्षेत्र में घटना स्थल के आस पास देखा गया है। जिस पर पुलिस की टीम ने रामेश्वर सोनवानी (24) ग्राम लामीडीह थाना पिथौरा से पूछताछ की।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पर करीब चार-पांच वर्ष पहले आरोपी रामेश्वर सोनवानी झलप के अमित क्लाथ स्टोर्स में काम करता था, सौरभ गोयल के  घर को जानता था ।

नगद रकम मिलने की संभावना पर 14 जनवरी को रायपुर से झलप आया और रात्रि में ही सौरभ गोयल के घर में चोरी करने के नीयत से दीवार को फांदकर घर के छत में छुप गया  और सुबह सौरभ गोयल के पिता महावीर गोयल मार्निंग वॉक पर निकला तो दरवाजा में लगे ताला को तोडक़र महावीर गोयल के बेटा सौरभ गोयल को चाकू दिखाया। सौरभ गोयल द्वारा विरोध करने पर सौरभ गोयल के दोनों हाथ के कलाई में चाकू से वार कर भाग गया।

घटना के इसी क्रम में पुन: आरोपी रामेश्वर सोनवानी 17 जनवरी को रायपुर से बस में बैठकर टोल प्लाजा ग्राम झलप उसी रात्रि ग्राम कसहीबाहरा निवास शिवा यादव, जो कि आरोपी का पूर्व परिचय था, अपनी मोटर सायकल से टोल झलप आया हुआ था. जहां दोनों मिले थे। शिवा यादव ने आरोपी को सेकेण्ड हेण्ड मोटर सायकल को दिखाकर खरीदना बताया। दोनों शराब पीने के बाद मोटर सायकल से ग्राम लामीडीह, कसहीबाहरा होते हुए ग्राम पचरी के रास्ते ग्राम बरेकेल कला स्कूल के सामने खुला मैदान में जाकर बैठकर बीड़ी पीने लगे।

इसी बीच दोनो के बीच में बातचीत करते करते विवाद शुरू हो गया और आरोपी रामेश्वर सोनवानी ने क्रांकीट युक्त ईंट से शिवा यादव के आंख व चाकू से गला में वार कर हत्या कर दी और लाश को मैदान के पास बने घर के पीछे घसीटकर ले जाकर रख दिया। आरोपी को हत्या और लूट के अलावा हत्या की कोशिश जैसे आरोप में जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट