महासमुन्द

डाइट छात्राध्यापकों ने दीवारों पर उकेरी कलाकृतियां
23-Jan-2025 3:07 PM
डाइट छात्राध्यापकों ने दीवारों पर उकेरी कलाकृतियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23जनवरी । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में छात्राध्यापकों द्वारा परिसर की सफाई व रंगरोगन अंतर्गत प्राचार्य  मीना पाणिग्राही सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान  के निर्देशन पर एवं कला शिक्षा प्रभारी संतोष साहू के मार्गदर्शन में दीवारों पर आकर्षण कलाकृतियां उकेरी जा रही है ।

प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने कहा कि छात्राध्यापकों द्वारा शैक्षिक गतिविधियों को कला के रूप दीवारों पर उकेरना अत्यंत ही प्रशंसनीय है । सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि शैक्षिक वातावरण बनाने में छात्राध्यापकों का विशेष योगदान देखने को मिल रहा है जिसमें प्रमुख रुप से स्कूल चले हम, बस्तर आर्ट, वृक्षारोपण, समग्र शिक्षा, नदी पहाड़, जीव जन्तुओं को दीवारों में उकेरना छात्राध्यापकों के शिक्षा को जीवंत बनाता है ।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन ने बताया कि कलाकृतियों के माध्यम से प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है । उन्होंने बताया कि वे स्वयं अपने हाथों चित्रकारी कर पेंटिंग के क्षेत्र में अपना उदाहरण प्रस्तुत किया है । भावी शिक्षकों के इस अद्भुत प्रतिभा पर सहायक प्राध्यापक के.सिंग,व्याख्याता उमादेवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, संतोष साहू, कमलेश पांडेय, दुर्गा सिन्हा, सुमन दीवान, किरण कन्नौजे, तिलोतमा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि कला के प्रति समर्पण डाइट महासमुंद की एक अलग पहचान है कार्यालयीन स्टाफ की ओर से सुनील साहू, सुषेण दीवान, आकांक्षा साहू, प्रदीप साहू, योगेन्द्र पांडे, राधा साहू, गरिमा सिंह, मीना साहू, तरुण चंद्राकर, अजय उदित, हिरामन ने छात्राध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुये डाइट को आकर्षक बनाने के लिये बधाई दी है ।


अन्य पोस्ट