महासमुन्द

सडक़ बनते ही धूल के गुबार की तरह सीमेंट उडऩा शुरू
23-Jan-2025 3:00 PM
सडक़ बनते ही धूल के गुबार की तरह सीमेंट उडऩा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 जनवरी। यह नयापारा महासमुंद का वीडियो से कट की हुई तस्वीरें हैं। यहां सडक़ निर्माण के बाद लोग तरह-तरह की परेशानियों से गुजर रहे हैं।

महासमुंद नयापारा की इस गली में एक सप्ताह पहले ही यह सडक़ बनी है। सडक़ बनते देख मुहल्लेवालों में खुशी का ठिकाना नहीं था।  रोज सुबह-शाम लोगों ने इसकी तराई की, लेकिन जब सडक़ सूखी तो धूल के गुबार की तरह सीमेंट उडऩा शुरू हुआ। अब तो लोगों के घरों के भीतर, बर्तनों में, बिस्तर पर, आंगन में, पेड़ों पर, वाहनों में सीमेंट जमकर बैठा हुआ है। इससे सांस की बीमारी वालों को खासी परेशानी है। यह वीडियो ‘छत्तीसगढ़’अखबार के एक बहुत पुराने पाठक ने भेजी है।


अन्य पोस्ट