महासमुन्द
महासमुंद, 22 जनवरी। आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद जहां पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ शुरू की है। वहीं अवैध शराब विक्रेताओं के साथ शराब पीने वाले तथा होटलों, ढाबों में बैठकर पीने की सुविधा प्रदान करने वालों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत कल जिले भर के 55 स्थानों में छापामार कार्रवाई कर 55 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 36 सी के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना महासमुंद में 10, थाना तुमगांव में 9, कोमाखान में 7, बागबाहरा में 6, पिथौरा में 6, बसना में 3, सांकरा में 3, तेन्दूकोना में 3, सरायपाली में 5, खल्लारी में 2, सिंघोड़ा 1 व्यक्ति आम जगह पर लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिले। पुलिस ने सभी व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36 सी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इसी तरह थाना बलौदा क्षेत्र में मुखबीर की सूचना पर एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति अवैध महुआ शराब लेकर आते मिले। पुलिस की टीम ग्राम नवागांव पदमपुर से सरायपाली जाने वाली रोड पर जाकर मुखबिर के बताए हुलिया के हिसाब से दो व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सुमंत बारिक सेमलिया तथा कमलेश भोई तोरेसिंहा बताया। जिनके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे सफेद कलर के 20 लीटर वाली जरेकीन में महुआ शराब मिला। जिसे जब्त कर धारा 34-2, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर किया गया।