महासमुन्द

हथियार लहराते एक हिरासत में
22-Jan-2025 2:50 PM
हथियार लहराते एक हिरासत में

महासमुंद, 22 जनवरी। खल्लारी पुलिस ने 19 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को हथियार लहरा कर लोगों को डराते हुए पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि दुर्गा चौक साहू पारा ग्राम सिंघी में केशव साहू लोहे का धारदार तब्बल नुमा हथियार लहराते हुए लोगों को गली मोहल्ला में डरा धमका रहा था। जिससे लोग भयभीत व आतंकित हो रहे थे। 

मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी किया। जहां एक व्यक्ति लोहे की धारदार तब्बलनुमा हथियार लहराते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।  

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे के धारदार तब्बलनुमा हथियार हथियार कुल लम्बाई 12 इंच, फल की लंबाई 09 इंच, चौड़ाई ढाई इंच, मूठ की लंबाई 4 इंच को बरामद कर केशव राम साहू ग्राम सिंघी को अपराध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 


अन्य पोस्ट