महासमुन्द

ट्रक की चपेट में युवक की मौत, 2 घायल
21-Jan-2025 2:12 PM
ट्रक की चपेट  में युवक की  मौत, 2 घायल

महासमुंद, 21जनवरी। बीती रात एनएच-353 से लगे एचडीएफसी बैंक के सामने एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ स्कूटी में सवार होकर आ रहा था। स्कूटी उसका साथी चला रहा था। वह बीच में बैठा था। इस हादसे में उसके एक साथी को मामूली चोट आना बताया गया है। पुलिस ने कल ही अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मृतक का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृत युवक सूरज मरावी पिता मोहित मरावी बिलासपुर अपने दो अन्य साथियों अमूल मरकाम एवं कृष्णा ध्रुव के साथ बागबाहरा में वार्ड 07 कर्रापारा में किराए का कमरा के माधव पाड़े ने उन्हें किराए पर दिलाया था। वे यहां क्या काम करते थे, उसकी सही जानकारी पुलिस को भी नहीं मिली है।  वे स्कूटी क्रमांक सीजी 06 एच 4846 में सवार होकर पिथौरा चौराहे की तरफ से बागबाहरा शहर की ओ आ रहे थे।

 स्कूटी कृष्णा चला रहा था। अमूल पीछे तथा सूरज मरावी बीच में बैठा था कि घटना स्थल पर पीछे ओडि़शा की ओर से अज्ञात ट्रक ने चपेट में ले लिया।


अन्य पोस्ट