महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 जनवरी। पुलिस ने 41 किलोग्राम गांजा के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े।
पुलिस के अनुसार थाना सिंघोड़ा एवं एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा 16 जनवरी को मुखबिर सूचना पर एक सफेद रंग की कार एवं एक गोल्डन सिल्वर कलर की कार को एनएच 53 रोड अंतरराज्यीय नाका ग्राम रेहटीखोल के पास रोका।
पुलिस टीम को देख कर आरोपी वाहन को तेज गति से भगाने लगे, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर एक वाहन की डिक्की में 41 किग्रा कीमती 6 लाख 15हजार रुपए कीमती गांजा बरामद हुआ।
उक्त दोनों वाहन में सवार व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम हुसैन इकबाल, शाहनवाज मोहम्मद अंसारु, अनवर मुन्ना खान तीनों निवासी महराष्ट्र, देवेन्द्र साहू, अंजन कुमार महंती, अताउल्ला खां तीनों निवासी ओडिशा का होना बताया। आरोपियों का कृत्य धारा 20(ख) नार.एक्ट का पाये जाने पर अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया गया है।