महासमुन्द

घर से 80 बोरा अवैध धान जब्त
17-Jan-2025 2:39 PM
घर से 80 बोरा अवैध धान जब्त

महासमुंद,17 जनवरी। सरायपाली तहसील के चारभाटा गांव में कल खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक घर से 80 बोरा अवैध धान जब्त किया।

तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि उन्हें  सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से धान का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर टीम ने जीतू गुप्ता के घर पर छापा मारा, जहां बिना किसी वैध दस्तावेज और अनुमति के धान का भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की गई, लेकिन वह धान के स्रोत और वैधता के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब्त किए गए धान को सरकारी गोदाम में सुरक्षित रखा गया है और मामले की जांच जारी है। अवैध भंडारण और परिवहन रोकने के लिए प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हंै।


अन्य पोस्ट