महासमुन्द
पिथौरा, 12 जनवरी। अंडर 14 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पिथौरा की टीम ने बागबाहरा एवं महासमुन्द की टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। उक्त जानकारी टीम के कोच राजेश चौधरी ने दी।
जला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम में बागबाहरा और महासमुंद की टीम से अंडर 14 पिथौरा की टीम का पहले लीग फिर सेमीफाइनल मैच हुआ। सभी मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए पिथौरा की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। उक्त प्रतियोगिता के आयोजन में पिथौरा टीम से सेमी फाइनल मैच में पीयूष साहू ने शानदार 71 रन बनाकर 2 विकेट भी लिया, जिसके टीम को जीत हासिल हुई और पीयूष साहू को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया ।
पिथौरा की इस टीम के मैनेजर एवं कोच राजेश चौधरी और मुख्य कोच में सुनील यादव एवं विजय गौतम तथा दिनेश साहू के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने उक्त आयोजन कराया जा रहा है।
पिथौरा टीम के कप्तान प्रसून साहू है और मुख्य बल्लेबाज के रूप में नैतिक यादव, कुशल यादव , फलेन्द्र कन्नौज , शौर्य साहू , सौम्य यादव, दीपेश सिंह अयान खान , ऋषभ पटेल, दीपेश यादव, टिकेश यादव, प्रकाश नायक और मोहम्मद अकमल खान शामिल है। पिथौरा टीम की सफलता पर लोकनाथ डड़सेना, कौशल दास मानिकपुरी ,डोलामणि गणेश, हरकेश निर्मलकर , अविनाश मित्तल, डुलीकेशन साहू , शैलेंद्र सिन्हा रमेश श्रीवास्तव, रामलाल पटेल, संतोष गुप्ता, टीम के जीत पर शुभकामनाएं प्रेषित की।