महासमुन्द

डाइट का अंतरराज्यीय शैक्षिक भ्रमण
11-Jan-2025 2:09 PM
डाइट का अंतरराज्यीय शैक्षिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जनवरी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद द्वारा अंतरराज्यीय शैक्षिक भ्रमण करते हुए नुवापाड़ा ओडिशा में स्थित डाइट का शैक्षिक अवलोकन किया गया ।

शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम प्राचार्य मीना पाणिग्राही एवं सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने छात्राध्यापकों से कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम से नवीन जानकारियों के साथ शिक्षा के विभिन्न आयामों को जानने का अवसर मिलता है । नुवापाड़ा ओडिशा डाइट अत्यंत ही आकर्षक एवं शैक्षिक वातावरण से भरा हुआ प्रशिक्षण संस्थान है।

इस अवसर पर नुवापाड़ा डाइट के प्राचार्य एवं अकादमिक सदस्यों सहित छात्राध्यापकों ने महासमुंद के छात्राध्यापकों व अकादमिक सदस्यों को हृदय से अभिनंदन किया गया । प्राचार्य  नरोत्तम भोई ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि पड़ोसी राज्य छ.ग. से महासमुंद डाइट अत्यंत ही समृद्घ प्रशिक्षण संस्थान है । उनके आगमन से हमें भी बहुत कुछ सीखने को मिला है । इस अवसर पर डाइट महासमुंद के छात्राध्यापकों द्वारा झकास ताली (विशेष अभिनंदन ताली) सिखाते हुये एस.सी.आर.टी. भुनेश्वर तक प्रेषित करने का आग्रह किया । सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन द्वारा डाइट महासमुंद के समस्त अकादमिक कार्यालयीन एवं छात्राध्यापकों का परिचय उडिय़ा एवं हिन्दी में आकर्षक ढंग से कराया जिसे ओडिशा के छात्राध्यापकों सहित अकादमिक सदस्यों ने अत्यंत प्रभावशाली बताते हुये हर्ष व्यक्ति किया।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान, उमा देवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, संतोष साहू, टेकराम सेन, सुमन दीवान, किरण कन्नौजे, दुर्गा सिन्हा, तिलोतमा प्रधान, ईश्वर चंद्राकर ने डाइट महासमुंद के गतिविधियों से अवगत कराते हुये उड़ीसा की संस्कृति व शिक्षा की प्रशंसा की । कार्यालयीन सदस्यों की ओर से सुनील साहू, योगेन्द्र पांडे, प्रदीप साहू, सुषेण दीवान, रमासिंह राजपूत, मीना साहू, हिरामन ने अपने विचार रखे वही गीतकार योगेन्द्र पांडे द्वारा उडिय़ा गीत सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया । डाइट नुवापाड़ा ओडिशा से व्याख्याता रीना, अनिता, टिकेश्वर, पन्ना, बबीता सबर, विक्रम आदित्य बरिहा सहित छात्र अध्यापक संघ से हेमन्त मांझी द्वारा विचार रखते हुए अपने शैक्षिक गतिविधियों से महासमुंद डाइट को अवगत कराया । पश्चात छात्राध्यापकों द्वारा प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थल हरिशंकर का भ्रमण किया गया । इस सफलतापूर्वक शैक्षिक भ्रमण के लिये सहायक प्राध्यापक के.सिंग, कमलेश पांडेय, लक्ष्मी सिन्हा, झरना साहू, आकांक्षा, तरुण चंद्राकर, उजय, उदित ने छात्राध्यापकों को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है । शैक्षिक भ्रमण में उड़ीसा के पूर्व स्कूल निरीक्षक वृन्दावन पाढ़ी नर्रा हायर सेकेंडरी के व्याख्यात सुबोध तिवारी का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी संस्थान की ओर से प्रदीप साहू ने दी है ।
 


अन्य पोस्ट