महासमुन्द
12 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
11-Jan-2025 2:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 जनवरी. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 03 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिरदा की मृतिका राधाबाई बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मामाभांचा के मृतक हीरामन साहू के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए है। इसी तरह आग में जलने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रानीसागरपारा वार्ड 12 की मृतिका सुषमा यादव के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे