महासमुन्द

अब तक किसानों से 8 लाख टन धान खरीदी
10-Jan-2025 2:29 PM
अब तक किसानों से 8 लाख टन धान खरीदी

महासमुन्द, 10 जनवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है।

 नोडल अधिकारी अविनाश  शर्मा ने बताया कि 8 जनवरी तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 128701 किसानों से 794713.92 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 1828 करोड़ 3 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में 2 करोड़ 46 लाख 12 हजार 574 बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें एक करोड 22 लाख 56 हजार 562 नया बारदाना है। एक करोड़ 2 लाख 98 हजार 811 बारदाना मिलर से प्राप्त, 16 लाख 25 हजार 63 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 4 लाख 32 हजार 138 बारदाना प्राप्त हुआ है।

 2 करोड़ 7 लाख 5 हजार 364 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 39 लाख 7 हजार 210 बारदाना शेष है।


अन्य पोस्ट