महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जनवरी। रायपुर के मायाराम सुरजन विद्यालय चौबे कॉलोनी में स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे भारत से 18 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। कुराश खेल में अंडर 14,17,19 साल के बालक-बालिकाओं ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व करते हुए लीना पटेल ने अंडर 14 बालिका वर्ग ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक दिलाया। लीना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुसदा के कक्षा नवमीं की छात्रा है।
लीना की इस उपलब्धि के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज घृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, प्राचार्य महेंद्र सिंह मरकाम, स्कूल के समस्त शिक्षक पुष्प लता भार्गव, विजयलक्ष्मी साहू, भारती सिंह, दुर्गा नंदे, वंदना चंद्राकर,अंजू प्रजापति ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।