महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जनवरी। शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव में टेक राम सेन को भारी बहुमत से प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात जिलाध्यक्ष का पद विगत दिनों से रिक्त था। पूर्व प्रान्तीय महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी की सहमति तथा जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले की अनुशंसा पर प्रांताध्यक्ष संजय सिंह द्वारा राजेश शर्मा प्रधान पाठक साराडीह को महासमुन्द जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया कि राजेश शर्मा का कार्यकाल आगामी जिला निर्वाचन सम्पन्न होने तक होगा। राजेश शर्मा के अध्यक्ष बनाए जाने पर शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी और राष्ट्रहित के कार्यों में गति आएगी।
उक्त नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विभिन्न विकास खण्डों के अध्यक्ष गण सर्वश्री किशोर कुमार रथ, रोहणी कुमार देवांगन, पिरीत पटेल,डोमन सिंह टण्डन एवं अविनाश कुमार लाल सहित शिक्षक संघ के सक्रिय सदस्यों में ज्योतिष चौधरी,तिलक राम चन्द्राकर, दौलत यदु, भगोली राम साहू, भागवत जगत भूमिल, मानिक राम साहू, कुबेर साहू,चेतन सिंह दीवान, जगदीश साहू सहित जिला पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेतृत्व का आत्मिक आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी भागवत जगत भूमिल ने दी।