महासमुन्द

जन चौपाल में 32 आवेदन
08-Jan-2025 2:57 PM
जन चौपाल में 32 आवेदन

महासमुंद, 8 जनवरी। जिला कार्यालय में हर मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मुलाकात की और उनकी मांगों व समस्याओं को सुना। जन चौपाल में कल अलग.अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए।  कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।   इस दौरान ग्राम जीवतरा के संतोष कुमार पटेल ने अपने दुकान के लिए विद्युत कनेक्शन, मालीडीह के पुनीराम साहू ने खसरे में त्रुटि सुधार, छपोराडीह के अजीत यादव ने कब्जाशुदा जमीन का व्यवस्थापन तथा पट्टे के लिए आवेदन दिया।

  इसी तरह आर्थिक सहायता राशि के लिए इमली भांठा महासमुंद की दीपा सेन, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम नर्रा के शकून साहू एवं ग्राम डोंगर गांव के गोपाल साहू ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इसके साथ ही आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन सौंपे गए।


अन्य पोस्ट