महासमुन्द

एसडीएम ने पालिका प्रशासक का पदभार संभाला
08-Jan-2025 2:55 PM
एसडीएम ने  पालिका प्रशासक का पदभार संभाला

महासमुंद, 8 जनवरी। सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एचएस पैकरा ने नगर पालिका परिषद महासमुंद में प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें शासन ने नगर पालिका परिषद महासमुंद के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद प्रशासक ने नगर पालिका  के कार्यों की समीक्षा प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस डी शर्मा से की और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए  निर्देशित किया। उन्होंने शहर के विकास, साफ.सफ ाई, जलापूर्ति और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाओं पर ध्यान देने की बात की।


अन्य पोस्ट