महासमुन्द

गांजा संग 2 आरोपी बंदी
08-Jan-2025 2:53 PM
गांजा संग 2  आरोपी बंदी

महासमुंद, 8 जनवरी। अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एन्टी नारकोटिक्स टास्क फ ोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस  के सहयोग से 10 किलो गांजा परिवहन कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद गांजे की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों से परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल कीमती 50 हजार रुपए को भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 6  जनवरी को एक ग्रे कलर की होण्डा साइन मोटर सायकल में दो व्यक्ति गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आते दिखे। उन्हें रोका गया।

वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम परदेशी पटेल एवं पीछे में बैठे व्यक्ति ने घनश्याम तेलाशी रांवाभांठा खमतराई रायपुर बताया। पूछताछ के दौरान ही दोनों ने बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया।

जिसे खोलकर देखने पर  10 किलो गांजा मिला।

 मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा तथा होंडा साइन मोटर सायकल जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ सिंघोड़ा थाना में अपराध धारा 20 ख के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट