महासमुन्द

मुकेश को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
07-Jan-2025 2:45 PM
मुकेश को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 जनवरी। बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर को कल महासमुंद प्रेस क्लब में भी  श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष रत्नेश सोनी, उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय महंती, सचिव अमित हृषिकर, वरिष्ठ सदस्य संजय डफले, जसवंत पवार, बाबूलाल साहू, केपी साहू, नवीन हिंडोचा, उत्तरा विदानी, विपिन दुबे, जितेन्द्र सत्पथी, विक्रम साहू, विजय चौहान,पोषण कन्नौजे, कुंजू रात्रे तथा राकेश झाबक ने मुकेश की हत्या की निंदा करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री को महासमुंद प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।


अन्य पोस्ट