महासमुन्द

तीन दिन फि र कंपकंपाएगी उत्तरी सर्द हवा
07-Jan-2025 2:17 PM
तीन दिन फि र कंपकंपाएगी  उत्तरी सर्द हवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 7 जनवरी। आगामी तीन दिनों तक एक बार फिर उत्तरी हवाएं अंचल को ठिठुराएगी। लगभग 3 डिग्री तापमान नीचे जाने के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड में इजाफा होगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ बनने लगेगा और उत्तर भारत से शुष्क वा आने लगेगी जिसका असर देश के सभी जिलों में पडऩे वाला है।

मालूम हो कि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखण्ड में हो रहे हिमपात का असर प्रदेश में मंगलवार से पडऩे वाला है। कल सोमवार को दोपहर 12 बजे तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12डिग्री सेल्सियस के आस. पास रहा। आज मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम 28 डिग्री व 10 डिग्री, कल बुधवार को 28-10 डिग्री, गुरूवार को 25-9 डिग्री, शुक्रवार को 28-10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कहा जा रहा है कि अगले शनिवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी तब अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहेगा। फिलहाल मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज सहित निजी अस्पताल व क्लीनिकों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में सामान्य दिनों में सर्दी, खांसी और बुखार के 10-15 मरीज अस्पताल पहुंच रहे थे जिनकी संख्या अब दोगुनी हो चुकी है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं।


अन्य पोस्ट