महासमुन्द

येतराम साहू बने भाजपा जिलाध्यक्ष
07-Jan-2025 2:14 PM
येतराम साहू बने भाजपा जिलाध्यक्ष

महासमुंद, 7 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय समिति ने येतराम साहू को भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मानंद हाईस्कूल के मंच पर श्री साहू का सम्मान किया, वहीं भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प गुच्छ तथा पुष्पहार से स्वागत किया।

 मिली जानकारी के अनुसार पखवाड़े भर पूर्व ही भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। जिलाध्यक्ष पद को लेकर 12 दावेदार थे। इसे लेकर मंडल तथा पूर्व मंडल तथा जिला प्रतिनिधि से सलाह ली गई थी। जिला प्रतिनिधियों ने यहां से नाम का प्रस्ताव प्रदेश समिति को भेजा था। दिल्ली कोर ग्रुप तथा प्रदेश समिति ने येतराम साहू को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।


अन्य पोस्ट