महासमुन्द

सीएम का हेलीपैड पर स्वागत
06-Jan-2025 6:10 PM
सीएम का हेलीपैड पर स्वागत

महासमुन्द, 6 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जि़ला मुख्यालय महासमुन्द स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मचेवा स्थित हेलीपैड परमुख्यमंत्री विष्णुदेव के पहुंचने पर महासमुन्द सांसद रूप कुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक  संपत अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  आशुतोष सिंह ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।


अन्य पोस्ट