महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जनवरी। करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध आंदोलनरत सत्याग्रही किसानों को पुलिस ने सोमवार दोपहर बेमचा के पास हिरासत में ले लिया। सत्याग्रही किसान करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड खैरझिटी, कौंवाझर को अवैध होने की सूचना मुख्यमंत्री को देने महासमुंद आ रहे थे।
किसानों का कहना है कि शासकीय भूमि,आदिवासी भूमि, किसानों की भूमि पर बलात कब्जा, सशर्त डायवर्सन जैसे अवैध तरीके से करणी कृपा में संचालित हो रहा है। प्रदूषण सहित विभिन्न अनिमितताओं के साथ सुरक्षाओं के अभाव के चलते नियमों का पालन न करने, उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन न करने जैसे प्रामाणित ज्ञापन मुख्यमंत्री जनदर्शन में 8 अगस्त 2024 को दिया गया है। उस सम्बन्ध में कार्र्रवाई की जानकारी के साथ ज्ञापन मुख्यमंत्री को महासमुंद देना था। आज 6 जनवरी को मुख्यमंत्री के महासमुंद आगमन पर हम उन्हें ज्ञापन देने आ रहे थे।
किसानों का प्रतिनिधित्व अशोक कश्यप,हेमसागर पटेल, नाथूराम सिन्हा, बिसरु ध्रुव को बेमचा कोमाखान थानेदार नितेश सिंह ठाकुर अपनी टीम कर रहे थे। इस गिरफ्तारी को किसानों ने अपहरण जैसा कार्य कहा है और बताया है कि बस क्रमांक सी.जी. 03 5348 में जबरन बिठाकर किसानों को पुलिस थाना खल्लारी ले आये। हमें किस अपराध में लाया गया है पता नहीं है?