महासमुन्द

बाबू धरम दास इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण
06-Jan-2025 2:46 PM
 बाबू धरम दास इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 जनवरी। नपाध्यक्ष राशि महिलांग ने कहा कि स्व. बाबू धरम दास जनता के हितों के लिए सदैव समर्पित रहे। राजनीति के माध्यम से अनेक निवाचित पदों में रहकर क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया व सफलता अर्जित की। इंडोर स्टेडियम का नामकरण कर्मयोगी नेता के नाम से करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि  अर्पित करना है।

श्रीमती महिलांग ने कल  स्व.धरम दास इंडोर स्टेडियम के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से आगे कहा कि स्व. बाबू ने हमेशा विकास को ही अपना धर्म माना। निकायों के प्रमुख पदों में रहकर अनेक विकास योजनाओं में अपनी भागीदारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी पारस चोपड़ा ने पालिकाध्यक्ष व नपा प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि शहर के खिलाडिय़ों को एक नई सौगात मिली, जिसमें नपाध्यक्ष का अथक प्रयास प्रशंसनीय है।

 कार्यक्रम के विशेष अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल, राजेश पोपट, गुरुबख्श बग्गा, योगेश सोनी, बलराम लालवानी ने एक स्वर में इंडोर स्टेडियम को शहर के खेल अध्याय में एक नई कड़ी बताया और नपाध्यक्ष को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन एरिश अनवर व आभार पार्षद कपिल साहू ने किया।

कार्यक्रम में सगनजोत सिंह, युवराज साहू, नीरज परोहा, विवेक चन्द्राकर, सोनम रामटेके, लता चंद्राकर, आशीष शुक्ला, प्रताप अम्बिलकर, मुरारी साहू, सती चंद्राकर, रोहित गुरुदत्ता, यश चावला, सौरभ इसरानी, मनीषा भारद्वाज, कविता अंबिलकर मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट