महासमुन्द

शिक्षक के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर अज्ञात ने की जेवरात समेत 92 हजार की चोरी
06-Jan-2025 2:43 PM
 शिक्षक के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर अज्ञात ने की जेवरात समेत 92 हजार की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जनवरी।
बागबााहरा थान क्षेत्र में बुंदेली पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम चौकबेड़ा में तीन जनवरी की रात एक शिक्षक के घर से चोरों ने जेवरात सहित 91 हजार 700 रुपए की चोरी कर ली है। 

पुलिस के अनुसार चोरों ने कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। कमरों में शिक्षक परिवार से मां और बेटे दोनों बंद थे और दोनों को घर से आलमारी आदि की तोडफ़ोड़ की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। तैसे तैसे दोनों ने पड़ोसी को फ ोन करके बुलाया, लेकिन तब तक चोर माल लेकर फरार हो चुके थे।  पुलिस ने उक्त मामले में बीएनएस की धारा 305 ए एवं 331 के तहत विवेचना में लेकर खोजबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकबेड़ा निवासी शिक्षक गुलाब शंकर दीवान  तीन जनवरी की रात घर से बाहर था। घर के एक कमरे में उनका छोटा भाई एवं माता भी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। माता को पूजा कमरे से तोडफ़ोड़ की आवाज सुनाई दी। उसने कमरा को खोलना चाहा, लेकिन वह बाहर से बंद था। इस पर उसने छोटे बेटे को फोन लगाया। लेकिन उसका नो रिप्लाय होने पर बड़े बेटे को फोन लगाया। 

आवाज आने की जानकारी मिलते ही बड़े बेटे ने छोटे भाई को फोन लगाया तो उसने बताया कि मेरे कमरे का भी दरवाजा बंद है। घर में शायद चोर आ गये हैं। 
इस पर बड़े बेटे गुलाब दीवान ने पड़ोसी मोनू दीवान को फोन कर सारी बात बतायी। वह अपने मित्र रमन को लेकर दीवार फांद कर मकान के अंदर गया और तीनों कमरों को खोला। इसके बाद सभी पूजा कमरे की तरफ गये वहां का दरवाजा तथा अंदर रखी लकड़ी की आलमारी टूटी हालत में दिखी। 

आलमारी में रखी लकड़ी की पेटी गायब थी। उसमें 70 हजार नकद एवं सोने, चांदी के विभिन्न प्रकार के जेवरात रखे थे। सुबह घर से कुछ दूर खेत में पेटी टूटी हालत में मिली। उसमें दो ढाई हजार रुपए ही पड़े मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

 


अन्य पोस्ट